Aurangabad News : हमनाम प्रतिद्वंद्वी को हराकर सुनील बने अध्यक्ष, 170 मतों से दर्ज की जीत

Aurangabad News: पौथु पैक्स चुनाव : निर्वाची पदाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और प्रबंध समिति सदस्यों को सौंपा प्रमाणपत्र

बारुण. पौथु प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) के चुनाव परिणामों की घोषणा मंगलवार को की गयी. इस चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां दो हमनाम उम्मीदवार आमने-सामने थे. अंततः सुनील कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 170 मतों के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया. मतगणना के बाद जारी परिणामों के अनुसार, विजयी सुनील कुमार को 839 मत प्राप्त मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार को 669 मतों से संतोष करना पड़ा. जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला. समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की.

प्रबंध समिति के सदस्य भी निर्वाचित

अध्यक्ष पद के साथ-साथ विभिन्न कोटियों से प्रबंध समिति के सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए. निर्वाचित सदस्यों में गुड़िया कुमारी, मंजू देवी, कांति देवी, कारू पासवान, श्रीनिवास पांडेय, प्रदीप कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, त्रिपुरारी सिंह और पूरन पासवान शामिल हैं. इन सभी ने अपने-अपने वर्ग और कोटि में जीत दर्ज कर समिति में स्थान हासिल किया. मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी विजयी प्रत्याशियों को जीत का आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा. इस अवसर पर उन्होंने पैक्स के विकास और किसानों के हित में ईमानदारी से कार्य करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >