Aurangabad News : सूर्य महाआरती से हुई शुरुआत, भव्य व ऐतिहासिक होगा दाउदनगर महोत्सव

Aurangabad News:प्रखंड कार्यालय मैदान में रविवार और सोमवार को दाउदनगर महोत्सव मनाया जा रहा है

दाउदनगर. दाउदनगर में पहली बार मनाये जा रहे दाउदनगर महोत्सव की तैयारी पूरी हो गयी है. प्रखंड कार्यालय मैदान में रविवार और सोमवार को दाउदनगर महोत्सव मनाया जा रहा है. इसका आगाज शनिवार की देर शाम से किया गया. देर शाम मौलाबाग स्थित ऐतिहासिक सूर्यमंदिर तालाब पर आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री के निर्देशन में सूर्य महाआरती किया गया. इससे पहले पूरे सूर्य मंदिर परिसर पर दीपोत्सव मनाया गया. सूर्यमंदिर तालाब पर दीपक और मोमबत्ती जलाये गये. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गयी. मौके पर महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह, सचिव प्रहलाद प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, अवकाश प्राप्त अनुमंडल कृषि पदाधिकारी द्वारिका प्रसाद उर्फ गुरुजी ,ओम प्रकाश ,संजय कुमार सिन्हा, अरुण श्रीवास्तव, संदीप कुमार तांती, प्रशांत कुमार तांती,युवराज पांडेय, पप्पु गुप्ता, वार्ड पार्षद सोनी देवी, सीमा देवी सहित काफी संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे. सूर्य मंदिर तालाब के चारों तरफ महिला- पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी दिखी.

होंगे विभिन्न कार्यक्रम

प्रखंड कार्यालय मैदान में आयोजित दाउदनगर महोत्सव के दौरान दो दिनों तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. कमेटी के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में काराकाट सांसद राजाराम सिंह, ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र, गोह विधायक अमरेंद्र कुमार, विधान पार्षद दिलीप सिंह, औरंगाबाद सदर के पूर्व विधायक आनंद शंकर उपस्थित रहेंगे. इनके अलावा औरंगाबाद डीएम, एसपी एवं डीडीसी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. महोत्सव की शुरुआत रविवार को शोभा यात्रा के साथ होगी दाउदनगर के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल दाउद खां के ऐतिहासिक किला से आयोजन स्थल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी. रंगोली, विज्ञान प्रदर्शनी, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. दाउदनगर के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की जायेगी. सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परिचर्चा आयोजित होगी. मौलाबाग मोड़ से लेकर आयोजन स्थल तक कई तोरण द्वार बनाये गये हैं. भव्य आकर्षक सजावट का प्रबंध किया गया है. व्यापक रोशनी का प्रबंध किया गया है. इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >