औरंगाबाद के स्कूल में छिपकली को जकड़े दिखा सांप, बच्चों और शिक्षकों में दहशत

जिले के दाउदनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बेलवा में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल परिसर में एक सांप छिपकली को जकड़े हुए दिखाई दिया.

Aurangabad News: (दाउदनगर से ओमप्रकाश) जिले के दाउदनगर प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बेलवा में शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूल परिसर में एक सांप छिपकली को जकड़े हुए दिखाई दिया. स्कूल खुलने के दौरान इस अनोखे दृश्य को देखकर बच्चे और शिक्षक हैरान रह गए. कुछ देर के लिए परिसर में डर और उत्सुकता दोनों का माहौल बन गया.

सांप के शिकंजे में छिपकली

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक छोटा सांप छिपकली को अपने शिकंजे में दबोचे हुए था. शुरुआत में लोगों को आशंका हुई कि यह करैत या अजगर का बच्चा हो सकता है. देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने लगे.

बच्चों और शिक्षकों में दहशत

स्थिति को देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने तुरंत बच्चों को उस स्थान से दूर कर दिया, ताकि कोई अनहोनी न हो. बाद में स्थानीय लोगों की मदद से सांप को सुरक्षित तरीके से वहां से हटाया गया. घटना के बाद कुछ देर तक बच्चे सहमे रहे, हालांकि माहौल सामान्य होने पर दोबारा पढ़ाई शुरू कराई गई.

अक्सर स्कूल में दिखते हैं वन्य जीव

ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय के आसपास झाड़ियां और खाली जगह होने के कारण अक्सर सांप और अन्य जीव दिखाई देते हैं. शिक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा सतर्कता बरती जाती है. उन्होंने कहा कि संभवतः सांप भटकते हुए स्कूल परिसर में पहुंच गया होगा.

Also Read: गया में भीषण सड़क हादसा, तीन शिक्षिका सहित 7 की हालत गंभीर, ई-रिक्शा में स्कूल वाहन ने मारी टक्कर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >