‘योग भगाए रोग’ के संकल्प के साथ औरंगाबाद में सात दिवसीय शिविर की शुरुआत, जानें समय और स्थान

Aurangabad News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, औरंगाबाद में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ. 21 जून 2026 तक चलने वाले इस शिविर में योगासन, प्राणायाम, ध्यान और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन से इसमें भाग लेने की अपील की गई है.

Aurangabad News:(सुजीत कुमार सिंह) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, औरंगाबाद में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ किया गया. यह शिविर 21 जून 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आमजन के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है.

योग प्रशिक्षक श्रेया थापा ने कराया अभ्यास

शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक श्रेया थापा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया. उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली प्राचीन भारतीय वैज्ञानिक पद्धति है. नियमित योगाभ्यास तनाव, चिंता और कई शारीरिक समस्याओं को कम करने में सहायक होता है.

प्राचार्य ने बताया योग का महत्व

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है. उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों से नियमित योग करने तथा पूरे शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया.

पौधा भेंट कर किया गया स्वागत

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के बर्सर डॉ. विवेक कुमार ने योग प्रशिक्षक श्रेया थापा का पौधा भेंट कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि योग और पर्यावरण संरक्षण दोनों स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं. उन्होंने लोगों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की.

बड़ी संख्या में शामिल हुए शिक्षक, छात्र और स्थानीय नागरिक

योग शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए. आगामी सात दिनों तक विभिन्न योग सत्र, प्राणायाम अभ्यास और स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

महाविद्यालय प्रशासन की अपील

महाविद्यालय प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से योग शिविर में भाग लेने और योग को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >