औरंगाबाद: पैसेंजर ट्रेन से आरपीएफ ने जब्त की 66.4 लीटर देसी शराब, तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

औरंगाबाद में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक पैसेंजर ट्रेन से 66.4 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की है. यह शराब झारखंड से तस्करी कर लाई जा रही थी. पुलिस अज्ञात तस्करों की पहचान करने में जुट गई है.

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघा बिशनपुर रेलवे स्टेशन के समीप बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या-53611) में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान ट्रेन की एक बोगी से लावारिस हालत में रखे दो प्लास्टिक के बोरों से कुल 66.4 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की गई है.

गंध आने पर हुई सघन तलाशी, लावारिस मिले बोरे

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, नबीनगर रोड आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक राम विलास राम को ट्रेन संख्या-53611 अप से शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में उप-निरीक्षक दिनेश प्रसाद, सहायक उप-निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, संजय कुमार, राकेश कुमार व अन्य जवानों ने नबीनगर रोड स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर ट्रेन में सवार होकर सघन जांच शुरू की.

बोगी संख्या-ईसी-154582 की तलाशी के दौरान जवानों को लाल रंग के प्लास्टिक बोरों से शराब की तीव्र गंध मिली. ट्रेन जब बाघा बिशनपुर स्टेशन पहुंची तो स्थानीय बारुण थाना पुलिस को सूचित किया गया. यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी बोरों पर अपना दावा नहीं किया.

झारखंड निर्मित शराब जब्त, अज्ञात तस्करों पर मामला दर्ज

आरपीएफ और बारुण पुलिस के संयुक्त सहयोग से बोरों की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड की कुल 66.4 लीटर अवैध देसी शराब बरामद हुई, जो झारखंड राज्य में बिक्री के लिए निर्मित थी.

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि नबीनगर आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक राम विलास राम के लिखित आवेदन के आधार पर बारुण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अज्ञात धंधेबाजों और उनके नेटवर्क की पहचान करने में जुट गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajuranjan kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >