फाइट ऑफ डांस 2026 के विजेता बने दाउदनगर के प्रिंस गोस्वामी

Aurangabad News: नालंदा में शानदार प्रदर्शन कर औरंगाबाद का बढ़ाया मान, गुरु गोविंदा राज को दिया सफलता का श्रेय

(दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट)

Aurangabad News: नालंदा जिले के इस्लामपुर में आयोजित प्रतिष्ठित डांस प्रतियोगिता फाइट ऑफ डांस 2026 में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर निवासी युवा कलाकार प्रिंस गोस्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से न केवल जीआर डांस स्कूल का नाम रोशन हुआ है, बल्कि पूरे दाउदनगर और औरंगाबाद जिले को भी गौरवान्वित होने का अवसर मिला है.

दमदार प्रस्तुति से जीता निर्णायकों का दिल

प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली. ऐसे माहौल में प्रिंस गोस्वामी ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति, आकर्षक डांस शैली और दमदार मंचीय प्रदर्शन से निर्णायकों एवं दर्शकों का दिल जीत लिया. उनके प्रदर्शन को प्रतियोगिता का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन माना गया, जिसके आधार पर उन्हें विजेता घोषित किया गया.

गुरु गोविंदा राज के मार्गदर्शन का मिला प्रतिफल

प्रिंस गोस्वामी की सफलता के पीछे उनके गुरु गोविंदा राज का विशेष योगदान रहा है. गुरु-शिष्य की यह जोड़ी लंबे समय से डांस के क्षेत्र में अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के लिए जानी जाती है. गोविंदा राज के मार्गदर्शन में प्रिंस ने लगातार अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को निखारा, जिसका परिणाम इस बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया.

जीत का श्रेय गुरु, परिवार और सहयोगियों को दिया

अपनी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रिंस गोस्वामी ने इसका श्रेय अपने गुरु गोविंदा राज, शुभचिंतक ओबरा विधायक डॉ. प्रकाशचंद्र, टीम के साथी अनुज एवं सुमित तथा अपनी बहन पुष्पांजलि पांडेय को दिया. उन्होंने कहा कि इन सभी लोगों के सहयोग, मार्गदर्शन और विश्वास ने उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी.

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

प्रिंस गोस्वामी ने कहा कि उनका लक्ष्य भविष्य में और अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना तथा दाउदनगर और औरंगाबाद जिले का नाम पूरे देश में रोशन करना है. उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है.

लोगों ने दी बधाई

प्रिंस की जीत की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों, कला प्रेमियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. लोगों का कहना है कि प्रिंस गोस्वामी की सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा, कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी युवा अपने सपनों को साकार कर सकता है.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >