रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात, जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

Aurangabad News : औरंगाबाद: सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने दिया पहल का भरोसा

औरंगाबाद से सत्येंद्र पाठक की रिपोर्ट
Aurangabad News : रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार एवं सकारात्मक मुलाकात की. इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुलाकात के दौरान विधायक ने ग्राम बलीगांव में बिहार लेनिन शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री से समय देने का अनुरोध किया मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार करते हुए 9 जुलाई को कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया.विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के विकास, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी मुख्यमंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया.

कुशवाहा समाज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, 9 जुलाई को बलिगांव में होगा प्रतिमा अनावरण

मुलाकात के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री के स्नेह, मार्गदर्शन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इधर ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने बताया कि रफीगंज प्रखंड के बलिगांव में बिहार लेनिन शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का निर्माण कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा करवाया गया है.लोंगो की इच्छा थी कि इस मूर्ति का अनावरण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करें.इसी अनुरोध के साथ उन्होंने रिसियप निवासी अशोक कुशवाहा, बलिगांव निवासी धनंजय कुशवाहा, अमरजीत कुशवाहा,हंसराज कुशवाहा के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने आत्मीयता दिखाते हुए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया.नौ जुलाई को बलिगांव की धरती नया इतिहास बनाएगी. उस दिन मुख्यमंत्री शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

Also Read : बिहार-झारखंड सीमा पर खनिज परिवहन नियम सख्त, ट्रांजिट पास जरूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >