Aurangabad News : छापेमारी के दौरान पुलिस की खिंची वर्दी

Aurangabad News: शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

अंबा. रिसियप थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सड़सा गांव में छापेमारी कर दो लोगो को गिरफ्त में लिया है. पकड़े गये लोगो में उक्त गांव के रामकुमार सिंह व बारुण थाना क्षेत्र के उर्दीना गांव निवासी रंधीर प्रताप सिंह शामिल हैं. यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी सोनालीश्री ने दिवा गश्ती के दौरान की है. उन्होंने बताया कि घटना के पूर्व पुलिस विभिन्न मार्गो पर पेट्रोलिंग कर रही थी. इसी क्रम में पुलिस की गाड़ी पर नजर पड़ते के साथ हीं उक्त गांव निवासी रामकुमार भागने लगा. पुलिस के जवानो ने उसे खदेड़ कर गिरफ्त में लिया. पूछताछ के दौरान उसने शराब की धंधा में अपने आप को संलिप्तता स्वीकार किया. इसकी सत्यापन के लिए पुलिस जब उसके घर के अंदर तलाशी लेने पहुंची, तो दूसरा अभियुक्त ने पुलिस के साथ बदतमीजी करते हुए गाली-गलौज कर उसकी वर्दी खिंचने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उसके घर के अंदर से 2.5 लीटर प्रति बोतल 10 लीटर महुआ चुलाई व 300 एमएल का 11 बोतल देशी शराब जब्त हुई. मामले में एसआई सोनालीश्री के आवेदन के आलोक में बिहार राज्य मद्यनिषेध उत्पादन अधिनियम के साथ पुलिस के साथ बदतमीजी व सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >