Aurangabad News : व्यापार मंडल अध्यक्ष की हत्या में शामिल आरोपित को पकड़ने गयी पुलिस पर हमला

Aurangabad News: बचाने की नीयत से पुलिस कर्मी ने की फायरिंग, चार आराेपित गिरफ्तार

औरंगाबाद/नवीनगर.

नवीनगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की हत्या मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर हमला किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी मिली कि पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. उनसे हथियार छीनने की कोशिश की गयी. फायरिंग किये जाने की भी चर्चा है. वैसे पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना से संबंधित प्राथमिकी एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष परमजीत मंडल ने खुद के बयान पर दर्ज करायी है. इसमें अंकोरहा गांव के त्रिपुरारि यादव के पुत्र सोनू कुमार, रामाशीष यादव के पुत्र सोनू कुमार, संगम कुमार, जोखन यादव के पुत्र छत्रधारी यादव, शिवनाथ यादव, प्रवेश यादव के पुत्र मोनू यादव, त्रिपुरारि यादव, प्रवेश यादव के ही पुत्र गुड्डू कुमार यादव, भुनेश्वर यादव के पुत्र छोटू यादव, रामाशीष यादव के पुत्र कुणाल कुमार, फेकन यादव के पुत्र रामाशीष यादव, जनेश्वर यादव उर्फ झिसी सहित 12 लोगों को नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. गौरतलब है कि 30 नवंबर की शाम माली थाना क्षेत्र के सोनौरा पुल के समीप अपराधियों ने नवीनगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह को गोलियों से भून दिया था. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी थी. इस मामले में मास्टरमाइंड सहित कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो गयी है. कुछ लोग अभी भी फरार है.

जान मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग, बचाव में पुलिस ने भी की फायरिंग

प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने कहा है कि 16 मार्च की देर शाम डीआइयू टीम के साथ माली थाना कांड संख्या 222/24 के अप्राथमिकी अभियुक्त दशरथ यादव के पुत्र संतोष यादव के विरुद्ध छापेमारी के लिए अंकोरहा गांव में पहुंचे थे. माली थाने की टीम भी साथ में थी. अंकोरहा गांव में संतोष यादव के घर का पता पूछने का प्रयास किया गया. इसी क्रम में रामाशीष यादव से संतोष यादव का नाम व पता पूछा गया तो वह शोरगुल मचाना शुरू कर दिया. इतने में बहुत से लोग पहुंच गये और अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की. जान मारने की नीयत से हमला किया. पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की गयी. हथियार छीनने का प्रयास किया गया. जवाब में पुलिस के एक जवान द्वारा जान बचाने के लिए हवा में फायरिंग की गयी. उक्त ग्रामीण छापेमारी का विरोध कर रहे थे. यही नहीं संतोष यादव को वहां से उक्त लोगों ने भगा दिया. नाजायज माजमा बनाकर अभियुक्त को संरक्षण देते हुए भगाया गया.

इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने रामाशीष यादव के पुत्र सोनू कुमार, त्रिपुरारि यादव के पुत्र सोनू कुमार, संगम कुमार, जोखन यादव के पुत्र छत्रधारी यादव को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

चर्चा में पुलिस की छापेमारी

अंकोरहा गांव में पुलिस पर हमला से संबंधित प्राथमिकी भले ही दर्ज हो गयी हो और 30 से अधिक लोगों को आरोपित बनाया गया हो, लेकिन पुलिस की यह छापेमारी सुर्खियों में है. सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस जिस अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार करने गयी थी और जिसके घर में छापेमारी किया जाना था वहां न कर दूसरे के घर में छापेमारी की जाने लगी. इसके बाद वहां आक्रोश उभर गया. पुलिस के साथ ग्रामीणों की बहस हुई, जिसके बाद धक्का-मुक्की व मारपीट की घटना हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >