Aurangabad News: पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर, DM ने लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के दिए सख्त निर्देश

Aurangabad News: औरंगाबाद में 2 जून को आयोजित होने वाले पंचायतवार समाधान शिविर की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने समीक्षा बैठक की. डीएम अभिलाषा शर्मा ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए.

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट): औरंगाबाद जिले में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले पंचायतवार सहयोग शिविर को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है. समाहरणालय सभाकक्ष में डीएम अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सभी विभागीय अधिकारी शामिल हुए.

लंबित आवेदनों के निष्पादन पर जोर

बैठक में 19 मई के शिविर में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा किया जाए, खासकर भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए.

ऑनलाइन अपलोडिंग और पारदर्शिता अनिवार्य

डीएम ने कहा कि सभी निष्पादित आवेदनों की ऑनलाइन अपलोडिंग अनिवार्य होगी ताकि पोर्टल पर अद्यतन जानकारी रहे. उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी.

प्रचार-प्रसार और ग्रामीण सहभागिता

शिविर को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर माइकिंग और व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया. साथ ही ग्रामीणों से फीडबैक लेने पर भी जोर दिया गया ताकि व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.

2 जून को इन प्रखंडों में लगेंगे शिविर

जानकारी के अनुसार 2 जून को बारूण, औरंगाबाद, देव, मदनपुर, रफीगंज, कुटुम्बा, नवीनगर, ओबरा, दाउदनगर, गोह और हसपुरा प्रखंडों की विभिन्न पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे.

Also Read: Aurangabad News: दूल्हे के पिता को गोली मारने वाला अपराधी राकेश पटना के मनेर से गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikas Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >