औरंगाबाद में इलाज कराने गए परिवार के बंद घर में लाखों की चोरी, पांच लाख के गहने और 40 हजार नकद ले उड़े चोर

Aurangabad News: औरंगाबाद के नवीनगर में इलाज कराने गए परिवार के बंद घर में चोरों ने पांच लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Aurangabad News: (सौरभ कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 स्थित अंबेडकर नगर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. घटना के दौरान परिवार इलाज कराने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी व बक्सों के ताले टूटे हुए थे. मामले को लेकर पीड़ित ने नवीनगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

इलाज के लिए गए थे औरंगाबाद, लौटे तो उड़ गए होश

पीड़ित गोलू कुमार, पिता लालजी गुप्ता, निवासी अंबेडकर नगर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ इलाज कराने के लिए औरंगाबाद गए थे. इलाज के बाद परिवार कुछ समय के लिए अपने ससुराल में रुक गया था. इस दौरान घर पूरी तरह बंद था.

जब परिवार वापस अपने घर पहुंचा तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है. घर में रखे दो गोदरेज और चार बक्सों के ताले टूटे हुए थे.

पांच लाख के गहने और 40 हजार रुपये नकद चोरी

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकद राशि लेकर फरार हो गए. चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है, जबकि 40 हजार रुपये नकद भी चोरी कर लिए गए.

घटना के बाद इलाके में दहशत

चोरी की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. दिनदहाड़े बंद घर में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है.

पुलिस ने शुरू की जांच

नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. साथ ही संदिग्ध गतिविधियों और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा कर दोषियों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज भयंकर बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >