Aurangabad News : बीडीओ व शिष्टमंडल के बीच वार्ता में गलतफहमियां दूर

Aurangabad News: मोर्चा द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि वार्ता सकारात्मक एवं सार्थक रही

दाउदनगर. शिक्षक संघर्ष मोर्चा के सदस्यों एवं बिहार स्टेट टीचर एसोसिएशन (गोप गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप गुट) के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार रत्ना तथा प्रखंड सचिव परवेज आलम ने दाउदनगर बीडीओ मो जफर इमाम के साथ शिष्टमंडल वार्ता की. मोर्चा द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि वार्ता सकारात्मक एवं सार्थक रही. जनगणना प्रशिक्षण के दौरान 33 शिक्षकों पर लगाये गये आरोपों को निरस्त करने की मांग की गयी, जिसे बीडीओ ने स्वीकार करते हुए सभी शिक्षकों को दोषमुक्त करने का आश्वासन दिया. इस संबंध में पत्र निर्गत करने की बात कही गयी. इसके अलावा बीएलओ कार्य में लगे सभी शिक्षकों का भुगतान शीघ्र कराने का भी आश्वासन दिया गया. प्रेस बयान में कहा गया है कि पहले से उत्पन्न सभी गलतफहमियों को दूर कर लिया गया है. सभी शिक्षकों से अपील की गयी है कि वे प्रशिक्षण कार्य को शांतिपूर्वक व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारी से संपर्क करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >