Aurangabad News : छह दिनों से लापता बुजुर्ग का जलवन आहार के पिंड पर मिलीं चप्पलें

Aurangabad News:बंगरे के अगजा में मानव की हड्डी मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

औरंगाबाद.

मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव के अगजा में मानव जैसा हड्डी मिलने का मामला प्रकाश में आया है. इसकी जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना मदनपुर थाना को दी गयी. एफएसएल की टीम ने उक्त जगह पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित किया है. जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के गुलाब बिगहा गांव निवासी नथुनी यादव के पुत्र 60 वर्षीय युगल यादव 13 मार्च को घर से होलिका दहन के लिए साइकिल से निकले थे. लेकिन, छह दिन बीत जाने के बाद भी घर नहीं लौटे हैं. उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसी दौरान बुधवार की दोपहर जलवन आहार के पास युगल यादव की एक जोड़ी चप्पल व उससे कुछ दूरी पर दक्षिण दिशा में बंगरे के अगजा (होलिका दहन स्थल) से हड्डी बरामद हुआ. इसके बाद इसकी सूचना मदनपुर थाने की पुलिस को दी गयी. जुगल यादव का छोटा भाई राजाराम यादव ने बताया कि चप्पल व हड्डी संभवत उनके भाई की है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एफएसल टीम की जांच के बाद ही मामले का पता चल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >