Aurangabad News : आवास सहायक पर बदमाशों ने किया हमला

Aurangabad News: प्रखंड कार्यालय परिसर में उड़ती रही फायरिंग की अफवाह, पुलिस ने फायरिंग से किया इंकार

औरंगाबाद ग्रामीण. जिला मुख्यालय स्थित सदर ब्लॉक परिसर के आवास सहायक कार्यालय में बेखौफ बदमाशों ने आवास सहायक व उसके अन्य साथियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में मनीष कुमार सिंह नामक आवास सहायक के चोटिल होने की सूचना है. घटना के बाद उस जगह पर फायरिंग होने की भी चर्चा हुई, लेकिन वह महज अफवाह निकला. घटना गुरुवार की सुबह साढ़े 11 बजे की है. इस घटना से ब्लॉक कर्मी दहशत में हैं. सदर प्रखंड के पोखराहा व पड़रावा पंचायत के आवास सहायक व मदनपुर प्रखंड के मगरावा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 20 मार्च को एक कार्यक्रम का आयोजन होना है. उसी की तैयारी में सभी लोग जुटे हैं और कागजात तैयार कर रहे थे. इसी दौरान दो युवक कट्टा व चाकू लेकर पहुंचे और उसे कार्यालय से बाहर बुलाया. इसके बाद कागजातों के साथ बाहर निकला तभी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और जान मारने की धमकी दी. बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए चाकू से हमला कर दिया. एक राउंड फायरिंग भी की. उसके चीखने-चिल्लाने पर अन्य ब्लॉक कर्मी वहां पर पहुंचे, तो बदमाशों ने उनपर भी हमला कर दिया और धमकी देते हुए फरार हो गये. हालांकि, इस दौरान ब्लॉक कर्मियों ने भाग रहे बदमाशों की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली है. बदमाशों द्वारा यह कहा जा रहा था कि आवास सहायक को कॉल करने पर उसने कॉल नहीं उठाया. मनीष ने बताया कि उनलोगों द्वारा रात में 11 बजे के आसपास कॉल किया गया था. उस समय वह सो गया था. इसके बाद सुबह काम में व्यस्त होने के कारण संपर्क नही कर सका. इसी बात पर भड़के बदमाशों ने ब्लॉक कार्यालय में घुसकर हमला कर दिया. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने घटना की घोर निंदा की है. उन्होंने कहा कि एक बार फिर से औरंगाबाद में बदमाशों का मनोबल बढ़ा है. दिनदहाड़े ब्लॉक परिसर में घुसकर हमला व फायरिंग करना बहुत बड़ी बात है. वैसे घटना के बाद नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

क्या कहते हैं पदाधिकारी

प्रखंड विकास पदाधिकारी रमन सिन्हा ने बताया कि घटना दुखद है. आवास सहायक पर चाकू से हमला किये जाने से संबंधित आवेदन नगर थाना को भेजा गया है. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया कि फायरिंग का मामला अफवाह है. संबंधित व्यक्ति द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >