Aurangabad News : हसपुरा में विवाहिता ने लगाई फांसी, पति पर मारपीट का आरोप

Aurangabad News : हसपुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

Aurangabad News (सुजीत कुमार सिंह) : औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौआरी गांव में एक 19 वर्षीय विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका की पहचान मौआरी गांव निवासी आकाश राजवंशी की पत्नी कंचन कुमारी के रूप में की गई है.घटना की सूचना मिलते ही हसपुरा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से की पूछताछ

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है.उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद मृतका का ससुराल पक्ष घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है.जानकारी के अनुसार कंचन कुमारी का मायका अरवल जिले के भदासी गांव में है. ग्रामीणों के मुताबिक पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.बताया जा रहा है कि वट सावित्री पूजा को लेकर सामान खरीदने की बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने विवाहिता के साथ मारपीट भी की थी. पूजा अर्चना के बाद विवाहिता ने कथित रूप से गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी आगे की कार्रवाई

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. वहीं मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. मामले में आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : औरंगाबाद में आज: जानें औरंगाबाद में आज का दर्शन, इमरजेंसी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या, मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >