Aurangabad News : डिजिटल माध्यम से सिंचाई साधनों की जानकारी की जायेगी एकत्रित

Aurangabad News: प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे

औरंगाबाद शहर. कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में सातवीं लघु सिंचाई गणना (संदर्भ वर्ष 2023-24), द्वितीय जल निकाय गणना एवं प्रथम स्प्रिंग्स गणना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुशील कुमार चौधरी ने बताया कि लघु सिंचाई गणना के अंतर्गत कुआं, बोरवेल, उथले-मध्यम व गहरे नलकूप, तालाब, झील, टैंक आदि सिंचाई साधनों का विवरण संकलित किया जायेगा. इस प्रक्रिया को पूर्णतः स्मार्टफोन आधारित डिजिटल माध्यम से संपादित किया जायेगा, जिससे आंकड़ों की सटीकता व पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी. प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बारुण प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >