औरंगाबाद में अग्निशमन विभाग हुआ हाईटेक, अब केमिकल और पेट्रोल आग पर भी तुरंत काबू

Aurangabad News: दाउदनगर अनुमंडल को अत्याधुनिक हाईटेक दमकल वाहन मिला है, जिसमें फोम आधारित अग्निशमन प्रणाली लगी है. इससे पेट्रोल, डीजल, केमिकल और शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग पर तेजी से काबू पाया जा सकेगा.

Aurangabad News(ओम प्रकाश): जिले के दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में अगलगी की बड़ी और जटिल घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को एक नई अत्याधुनिक दमकल वाहन उपलब्ध कराई गई है. इस आधुनिक वाहन के मिलने से अब क्षेत्र में होने वाली भीषण आग की घटनाओं पर पहले से कहीं अधिक तेजी और प्रभावी तरीके से नियंत्रण पाया जा सकेगा. यह हाईटेक दमकल गाड़ी अत्याधुनिक तकनीक से लैस है. खास बात यह है कि इसमें केवल पानी ही नहीं, बल्कि फोम (झाग) आधारित विशेष अग्निशमन प्रणाली भी दी गई है.

केमिकल और पेट्रोल आग पर भी तुरंत काबू

यह तकनीक पेट्रोल, डीजल, केमिकल, गैस एवं शॉर्ट सर्किट से लगने वाली खतरनाक आग को बुझाने में बेहद कारगर मानी जाती है. अब पेट्रोल पंप, फैक्ट्रियों और रासायनिक पदार्थों से जुड़ी आग की घटनाओं पर भी दमकल विभाग अधिक प्रभावी तरीके से कार्रवाई कर सकेगा. अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने बताया कि सामान्य आग पर पानी प्रभावी होता है, लेकिन तेल या केमिकल से लगी आग पर केवल पानी कई बार बेअसर साबित हो जाता है. ऐसी परिस्थितियों में इस नई दमकल वाहन का फोम सिस्टम आग को ऑक्सीजन मिलने से रोक देता है, जिससे आग तेजी से नियंत्रित हो जाती है.

सुरक्षा कवच साबित होगा

उन्होंने कहा कि इस वाहन के शामिल होने से दाउदनगर अनुमंडल अग्निशमन विभाग की क्षमता पहले की तुलना में काफी मजबूत हुई है.गर्मी के मौसम में अगलगी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.ऐसे समय में यह अत्याधुनिक दमकल वाहन ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए सुरक्षा कवच साबित होगा. नई सुविधा मिलने से स्थानीय व्यवसायियों, दुकानदारों और आम लोगों में भी राहत देखी जा रही है.लोगों ने इसे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने वाला सराहनीय कदम बताया है.

Also Read: औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘आदित्य नगर’ करने की मांग तेज, गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >