हेल्थ अपडेट : सदर अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी सेवा

Aurangabad News : औरंगाबाद के सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित

Aurangabad News : (देववंश की रिपोर्ट) औरंगाबाद के सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह आठ बजे से ओपीडी सेवा संचालित होगी. मरीजों की बेहतर चिकित्सा सुविधा को ध्यान में रखते हुए नौ डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है. अस्पताल प्रबंधन प्रफुल्ल कांत के अनुसार सभी डॉक्टर समय पर ओपीडी में उपस्थित रहकर मरीजों का इलाज करेंगे. इससे शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी. ओपीडी में सामान्य बीमारियों से लेकर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा. मरीजों को सलाह दी गयी है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराएं ताकि बिना भीड़भाड़ के इलाज संभव हो सके. अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है.
ओपीडी में तैनात डॉक्टर
सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ यमुना पांडेय, डॉ सुमित कुमार, डॉ शशि कुमार व डॉ सबिता कुमारी
दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ अभिषेक कुमार, डॉ देवाश्री सिंह व डॉ विनेश कुमार
रात नौ बजे से बुधवार सुबह आठ बजे तक डॉ उदय कुमार व डॉ विनेश कुमार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit Kumar Singh

अमित कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सोनवर्षा राज (सहरसा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >