औरंगाबाद में पूर्व डीजीपी विनय कुमार सिंह बोले- शिक्षित और योग्य जनप्रतिनिधियों के चुनाव से ही बदलेगा बिहार

Aurangabad News : औरंगाबाद के ओबरा में आयोजित सम्मान समारोह एवं परिचर्चा में बिहार के पूर्व डीजीपी विनय कुमार सिंह ने शिक्षा, उद्योग, पलायन, जातिवाद और पंचायत चुनाव पर अपने विचार रखे. उन्होंने योग्य और शिक्षित जनप्रतिनिधियों के चुनाव को बिहार के विकास की कुंजी बताया.

Aurangabad News : ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिंह स्मृति भवन परिसर में शनिवार देर शाम आयोजित सम्मान समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम में बिहार के पूर्व डीजीपी विनय कुमार सिंह का समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल ने की.

विकास में बाधाओं पर जताई चिंता

परिचर्चा को संबोधित करते हुए पूर्व डीजीपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के बाद भी बिहार अपेक्षित विकास नहीं कर सका. उन्होंने इसके पीछे शिक्षा की कमी, उद्योगों का अभाव, जातिवाद, बड़े पैमाने पर पलायन और आपसी विवाद जैसी चुनौतियों को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि आज भी बिहार के बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों का रुख करने को मजबूर हैं.

योग्य प्रतिनिधियों के चयन की अपील

पूर्व डीजीपी ने पंचायत चुनाव में शिक्षित, योग्य और ईमानदार लोगों को आगे आने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जाति के आधार पर नहीं, बल्कि उम्मीदवार की कार्यक्षमता, ईमानदारी और जनसमस्याओं के समाधान की क्षमता को आधार बनाकर मतदान करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्तर पर बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करनी चाहिए.

वक्ताओं ने विचारों का किया समर्थन

कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने कहा कि पूर्व डीजीपी द्वारा उठाए गए मुद्दे बिहार के विकास और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण हैं तथा इन पर गंभीरता से अमल करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में युगल किशोर पांडेय, मनोज शर्मा, विनोद कुमार सिंह, उदय सिंह, अनुरोध सिंह, मिथिलेश कुमार शर्मा, बी. तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Brajesh divedi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >