Aurangabad News: शिक्षा के मंदिर में हर समस्या का होगा त्वरित समाधान

Aurangabad News: दाउदनगर के अशोक इंटर विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति बैठक सह अभिनंदन समारोह आयोजित

Aurangabad News: दाउदनगर स्थित अशोक इंटर विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र का विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बना दिया. विधायक ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया.

शिक्षा और संस्कार पर दिया जोर

विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव होते हैं और वही बच्चों के भविष्य व चरित्र का निर्माण करते हैं. उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि विद्यालय परिसर को राजनीति से पूरी तरह दूर रखा जाए. उन्होंने कहा कि यदि शिक्षक अपनी जिम्मेदारी में असफल होंगे तो बच्चों का सर्वांगीण विकास प्रभावित होगा.

विद्यालय की समस्याओं के समाधान का भरोसा

बैठक के दौरान विद्यालय में चहारदीवारी की कमी, जर्जर छत, पेयजल समस्या और अन्य बुनियादी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा गया. विधायक ने समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का भरोसा दिलाते हुए प्रधानाध्यापक को विद्यालय की छत मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये तक की योजना तैयार करने का निर्देश दिया.

सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कई घोषणाएं

विद्यालय परिसर में सुरक्षा और रोशनी की बेहतर व्यवस्था के लिए विधायक ने निजी मद से हाई मास्ट लाइट लगाने की घोषणा की. साथ ही चहारदीवारी निर्माण के लिए शीघ्र मांग पत्र तैयार कर डीएम एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया.

छात्राओं को मिलेगी ‘रश्मिरथी’ पुस्तक

विधायक ने घोषणा की कि वे अपने निजी कोष से क्षेत्र के सभी विद्यालयों में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की अमर कृति ‘रश्मिरथी’ की 100-100 प्रतियां उपलब्ध कराएंगे, ताकि युवा पीढ़ी राष्ट्रकवि की ओजस्वी विचारधारा से प्रेरणा ले सके.

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

मौके पर प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुधाकर कुमार, शिक्षक हरेंद्र कुमार समेत विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका माधुरी कुमारी ने किया.

Also Read: Gopalganj News: थावे मंदिर पुनरुद्धार कार्य में देरी पर बड़ा एक्शन, पर्यटन निगम के इंजीनियर हटाने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >