औरंगाबाद के अदरी नदी रिवर फ्रंट परियोजना में अतिक्रमण बना बाधा, सख्त कार्रवाई के निर्देश

Aurangabad News मुख्यमंत्री की घोषणा वाली महत्वाकांक्षी योजना को समय पर पूरा करने पर प्रशासन का जोर, पढिए पूरी खबर

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद नगर परिषद क्षेत्र स्थित अदरी नदी पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना का कार्य प्रगति पर है. जिला प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा योजना के तहत सौंदर्यीकरण एवं नदी तट विकास कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है. मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है.

तीन किलोमीटर क्षेत्र में अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के समीप कामा विगहा से लेकर अब्दुल कलाम पार्क तक लगभग तीन किलोमीटर लंबे नदी तट क्षेत्र में कई स्थानों पर अतिक्रमण पाया गया है. अधिकारियों के अनुसार अवैध कब्जों के कारण परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है.

नोटिस के बावजूद नहीं हटाया अतिक्रमण

प्रशासन की ओर से अवैध रूप से बसे लोगों को पूर्व में नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर भूमि खाली करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कई स्थानों पर अतिक्रमण बरकरार है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं.

डीएम ने दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

औरंगाबाद के जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना जिले की महत्वपूर्ण जनहितकारी परियोजना है, जो शहर के सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना के विकास को नई दिशा देगी.

अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कठोर कार्रवाई

डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि के बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी और इसे तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा.

शहर का नया आकर्षण बनेगा अदरी नदी तट

प्रशासन का मानना है कि परियोजना के पूरा होने के बाद अदरी नदी तट शहर के प्रमुख आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित होगा. इसके साथ ही नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

Also Read: गोपालगंज में 38 डिग्री तापमान का कहर, जिले में वायरल फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >