जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, औरंगाबाद डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Aurangabad News: औरंगाबाद डीएम अभिलाषा शर्मा ने जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, भूमि विवाद और आंगनबाड़ी बहाली समेत कई मामलों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Aurangabad News(सुजीत कुमार सिंह): औरंगाबाद के डीएम श्रीमती अभिलाषा शर्मा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में सात निश्चय-3 अंतर्गत सबका सम्मान – जीवन आसान पहल के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को डीएम के सामने रखा.

भूमि विवाद, सड़क निर्माण समेत कई शिकायतें पहुंची

इस दौरान फरियादीयों ने अपने-अपने आवेदन प्रस्तुत किए. प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, राशन कार्ड, नली-गली निर्माण, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आंगनबाड़ी सेविका बहाली, जमाबंदी, इंदिरा आवास, भूमि मापी, जमीन पर अवैध कब्जा, परिमार्जन, एलपीसी निर्गत करने, पैक्स से संबंधित मामले, मानदेय भुगतान, आंगनबाड़ी बहाली में अनियमितता, अनुग्रह अनुदान सहित अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल रहे.

मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर

जनता दरबार में प्राप्त सभी परिवादों को विधिवत पंजी में दर्ज कर संबंधित विभागों को भेजा गया और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक विलंब न हो. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि परिवादों के निष्पादन की नियमित समीक्षा की जाए.

Also Read: कैमूर में बोरे में शव मिलने की अफवाह से हड़कंप, जांच में निकले मरे हुए मुर्गे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >