बाइक हटाने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र के साथ मारपीट

Aurangabad News: बाइक हटाने को लेकर विवाद, पिता-पुत्र के साथ मारपीट,जानिए क्यूं हुआ विवाद जानिए पूरी खबर नीचे

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के टिकरी मोहल्ला में बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. घटना में पिता और पुत्र घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. घायलों की पहचान मो गुड्डू खान तथा उनके पुत्र मो आदिब के रूप में की गई है.

बाइक निकालने के दौरान शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार मो आदिब बाइक से मोहल्ले की सड़क से गुजर रहे थे. इसी दौरान सड़क पर एक चारपहिया वाहन खड़ा था. बाइक निकालने के दौरान वाहन हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी.

बीच-बचाव करने पहुंचे पिता के साथ भी मारपीट

घायल पक्ष का आरोप है कि पहले मो आदिब के साथ मारपीट की गई. शोर सुनकर जब उनके पिता मो गुड्डू खान बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई. मारपीट में दोनों को चोटें आईं. घटना के बाद मोहल्ले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए.

सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया. घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : मांझा में दहेज हत्या कांड में बड़ी कार्रवाई, नामजद आरोपी मिथलेश यादव गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >