Aurangabad News : तरारी पंचायत में सहयोग शिविर की तैयारी पूरी, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए बनाए गए 30 काउंटर

Aurangabad News : तरारी पंचायत में सहयोग शिविर आज, ग्रामीणों की समस्याओं के निपटारे के लिए 30 काउंटर तैयार

Aurangabad News (ओम प्रकाश) : औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत तरारी पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर स्थल पर सोमवार को दिनभर अधिकारियों की निगरानी में अंतिम तैयारियां चलती रहीं.

जेसीबी मशीन से मैदान का समतलीकरण जारी

बीडीओ मो. जफर इमाम एवं सीओ शैलेंद्र कुमार यादव स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखे. शिविर परिसर को व्यवस्थित बनाने के लिए जेसीबी मशीन से मैदान का समतलीकरण कराया गया है. वहीं ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टेंट-पंडाल, बैठने की व्यवस्था तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं. प्रशासन की ओर से बताया गया कि ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कुल 30 काउंटर बनाए गए हैं.

शिविर की अध्यक्षता दाउदनगर एसडीओ अमित राजन करेंगे

हर काउंटर पर संबंधित विभाग के कर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित सहायता मिल सके. शिविर की अध्यक्षता दाउदनगर एसडीओ अमित राजन करेंगे. इसके अलावा एसडीपीओ अशोक कुमार दास, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रजनीकांत भारती तथा जिला मुख्यालय से नामित नोडल पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

शिविर में कई मामलों का ऑन स्पॉट समाधान किया जाएगा

बीडीओ ने जानकारी दी कि अब तक विभिन्न समस्याओं से संबंधित करीब 140 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से आधे से अधिक मामलों का निष्पादन कर दिया गया है. शिविर के दौरान मिलने वाले आवेदनों में त्वरित समाधान योग्य मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया जाएगा, जबकि शेष मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा.

Also Read : Arrah News : भीषण गर्मी में पावर कट से परेशान नगरवासी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >