Aurangabad News : दो दिनों से लापता महिला का शव बधार से बरामद, हत्या की आशंका

Aurangabad News: महिला की पहचान उक्त गांव निवासी सुभाष यादव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है. वैसे यह हत्या है या आत्महत्या मामला संदेश के घेरे में है

औरंगाबाद ग्रामीण़

जम्होर थाना की पुलिस ने कतेया गांव स्थित बधार से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. महिला की पहचान उक्त गांव निवासी सुभाष यादव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है. वैसे यह हत्या है या आत्महत्या मामला संदेश के घेरे में है, लेकिन मायकेवालों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है. शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पिता ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा बाजार स्थित देवी मंदिर निवासी चंद्रदेव यादव ने बताया कि उनकी पुत्री पिंकी अपने पति सुभाष के साथ दिल्ली में रहती थी. पांच दिन पहले दिल्ली से वह पति के साथ घर आयी थी. हालांकि, घर में कोई विवाद भी नहीं था. उसकी मौत कैसे हुई या उसकी हत्या की गयी, इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले घर के परिजनों से पिंकी से फोन पर बात भी हुई थी. इसके बाद उसके मोबाइल पर फोन की जा रही थी, लेकिन फोन नहीं लगा और उससे संपर्क नहीं हो सका. जानकारी यह भी है कि वह दो दिन पहले से घर से लापता थी. हालांकि, ससुराल वालों द्वारा लापता होने की सूचना ना तो स्थानीय पुलिस को दी गयी और नहीं मायके वालों को बतायी गयी. चंद्रदेव यादव ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के सुरखी गांव में पिंकी की मौसी रहती है. उसी गांव में मृतका का पति सुभाष की भी मौसी का घर है. मृतका के ससुर देवकी सिंह सुरखी गांव अपने साढ़ू के घर गये और घटना की जानकारी दी. इसके बाद इसकी जानकारी पिंकी के मौसा व मौसी को भी मिली. कुछ देर बाद पुत्री पिंकी से बातचीत न होने के कारण उसकी मां मालती देवी वहां पहुंची तो घटना की जानकारी मिली. शुक्रवार की सुबह जब आसपास के ग्रामीण खेत की तरफ शौच करने गये, तो देखा कि मृतका के घर से पीछे कुछ दूरी पर उसका शव दिखा. इसके बाद शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन पहुंचे और शव देख चीत्कार उठे. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जम्होर थाने की पुलिस को दी. सूचना पर जम्होर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी मिली कि पिंकी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी. उसकी चार वर्ष की बेटी भी है. पिता ने बताया कि इस खुशहाल परिवार पर किसकी नजर लगी यह समझ से परे है. वैसे शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गयी है. पिंकी के शरीर पर मारपीट के दाग भी देखे गये हैं और नाक से खून निकला है. वैसे सूत्रों से जानकारी यह भी मिली कि दोनों पति-पत्नी किसी माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन ले रखे थे. लोन का बोझ ज्यादा हो जाने के कारण दोनों चुका नहीं पा रहे थे. कर्ज चुकाने के लिए दोनों दिल्ली रहने लगे, ताकि कुछ पैसे कमाकर कर्ज चुका सके. इधर, माइक्रोफाइनेंस कंपनी के लोग लोन चुकाने के लिए बार-बार परेशान करते थे. खैर मामला जो हो अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कतेया गांव से एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

औरंगाबाद ग्रामीण़ जम्होर थाना की पुलिस ने कतेया गांव स्थित बधार से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है. महिला की पहचान उक्त गांव निवासी सुभाष यादव की पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है. वैसे यह हत्या है या आत्महत्या मामला संदेश के घेरे में है, लेकिन मायकेवालों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है. शुक्रवार की दोपहर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के पिता ओबरा थाना क्षेत्र के ओबरा बाजार स्थित देवी मंदिर निवासी चंद्रदेव यादव ने बताया कि उनकी पुत्री पिंकी अपने पति सुभाष के साथ दिल्ली में रहती थी. पांच दिन पहले दिल्ली से वह पति के साथ घर आयी थी. हालांकि, घर में कोई विवाद भी नहीं था. उसकी मौत कैसे हुई या उसकी हत्या की गयी, इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने बताया कि दो दिन पहले घर के परिजनों से पिंकी से फोन पर बात भी हुई थी. इसके बाद उसके मोबाइल पर फोन की जा रही थी, लेकिन फोन नहीं लगा और उससे संपर्क नहीं हो सका. जानकारी यह भी है कि वह दो दिन पहले से घर से लापता थी. हालांकि, ससुराल वालों द्वारा लापता होने की सूचना ना तो स्थानीय पुलिस को दी गयी और नहीं मायके वालों को बतायी गयी. चंद्रदेव यादव ने बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के सुरखी गांव में पिंकी की मौसी रहती है. उसी गांव में मृतका का पति सुभाष की भी मौसी का घर है. मृतका के ससुर देवकी सिंह सुरखी गांव अपने साढ़ू के घर गये और घटना की जानकारी दी. इसके बाद इसकी जानकारी पिंकी के मौसा व मौसी को भी मिली. कुछ देर बाद पुत्री पिंकी से बातचीत न होने के कारण उसकी मां मालती देवी वहां पहुंची तो घटना की जानकारी मिली. शुक्रवार की सुबह जब आसपास के ग्रामीण खेत की तरफ शौच करने गये, तो देखा कि मृतका के घर से पीछे कुछ दूरी पर उसका शव दिखा. इसके बाद शोरगुल मचाया. शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण व परिजन पहुंचे और शव देख चीत्कार उठे. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना जम्होर थाने की पुलिस को दी. सूचना पर जम्होर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराकर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी मिली कि पिंकी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी. उसकी चार वर्ष की बेटी भी है. पिता ने बताया कि इस खुशहाल परिवार पर किसकी नजर लगी यह समझ से परे है. वैसे शव देखने से प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गयी है. पिंकी के शरीर पर मारपीट के दाग भी देखे गये हैं और नाक से खून निकला है. वैसे सूत्रों से जानकारी यह भी मिली कि दोनों पति-पत्नी किसी माइक्रोफाइनेंस कंपनी से लोन ले रखे थे. लोन का बोझ ज्यादा हो जाने के कारण दोनों चुका नहीं पा रहे थे. कर्ज चुकाने के लिए दोनों दिल्ली रहने लगे, ताकि कुछ पैसे कमाकर कर्ज चुका सके. इधर, माइक्रोफाइनेंस कंपनी के लोग लोन चुकाने के लिए बार-बार परेशान करते थे. खैर मामला जो हो अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इधर, जम्होर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि कतेया गांव से एक महिला का शव बरामद किया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >