Aurangabad News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ कार्यालय में जड़ा ताला

Aurangabad News:जमीन मामलों में पक्षपात का लगाया आरोप, भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए की नारेबाजीप्रदर्शन में शामिल भाजपा

औरंगाबाद/बारुण. बिहार में जिनकी सरकार है वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है. प्रशासन के पदाधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है. जाहिर है जब सरकार के पदाधिकारी ही सुनवाई नहीं करेंगे तो आंदोलन के सिवा कोई रास्ता भी नहीं है. गुरुवार को जमीन विवाद के मामले में आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारुण के अंचल अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और उनके कार्यालय में ताला बंद कर दिया. इस दौरान सीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. वैसे प्रदर्शन का नेतृत्व जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने की. इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार चंद्रवंशी, जिला कोषाध्यक्ष आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता जितेंद गुप्ता, सिरिस मंडल अध्यक्ष सह सरपंच सुजीत कुमार, पूर्व मुखिया संतोष मेहता, रविंद्र भगत, ब्रजेश मेहता, मंडल अध्यक्ष पारस सिंह, सुशील पांडेय आदि मौजूद थे. तमाम कार्यकर्ताओं ने बारुण सीओ मंजेश कुमार पर जमीनी मामलों में पक्षपात करने का आरोप लगाया. जानकारी मिली कि दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण बारुण स्थित सीओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी की. यही नहीं सीओ कार्यालय में तालाबंदी भी कर दी. हालांकि, उस वक्त सीओ अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं थे.

भोपतपुर पंचायत से जुड़ा है मामला

सीओ कार्यालय में तालाबंदी व प्रदर्शन के पीछे मामला भोपतपुर पंचायत से जुड़ा है. भोपतपुर गांव के उषा देवी व विपिन कुमार मालाकार से संबंधित भूमि विवाद है. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ-साथ अन्य लोगों ने बताया कि बारुण सीओ मंजेश कुमार के सहयोग से भोपतपुर मुखिया पति कमेलश यादव द्वारा जबरन भूमि का कब्जा किया जा रहा है. मुखिया पति द्वारा फर्जी तरीके से पेपर बनवा कर 16 डिसमिल जमीन कब्जा किया जा रहा है. जब जमीन मालिक इसका विरोध किया तो उसे धमकी दी गयी. उठाकर उसे फेंक दिया गया. इस मामले के विरोध में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण पहुचे. इधर, आक्रोशित भीड़ को बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने समझा-बुझाकर शांत कराया. जिला 20 सूत्री के उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पीड़ित की भूमि पर सीओ की उपस्थिति में बाउंड्री कराया जा रहा था. अगर पीड़ितों को न्याय नही मिला तो राज्य स्तर तक इस मामले को पहुंचाया जायेगा. उन्होंने बारुण सीओ पर कई आरोप लगाये. साथ ही कहा कि जहां-जहां सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार होगा वहां भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेगे और पर्दाफास करेंगे. मौके पर शभुनाथ मेहता, अमरीका कुमार, जनेस्वर मेहता, बीरेंद्र पासवान, भोला कुमार, दीपक कुमार, नंदू राम, शंकर मेहता, सुरेंद्र कुमार सिंह, दुर्गा भगत, पंकज कुमार, प्रमोद साव आदि मौजूद थे. इधर, जानकारी मिली कि विपिन कुमार मालाकार द्वारा मुखिया पति कमलेश यादव के खिलाफ बारुण थाने में आवेदन देकर गुहार लगायी गयी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई.

मुखिया पति ने क्या कहाभोपतपुर पंचायत के मुखिया पति व जमीन कब्जाने के आरोप का सामना कर रहे कमलेश यादव ने कहा कि उनका 16 डिसमिल जमीन है, जिसका सारा कागजात उनके पास है. सही-गलत का फैसला न्यायालय में होगा. जो आरोप है वह बेबुनियाद है. इधर, सीओ से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >