Aurangabad News : होली मिलन समारोह में भोजपुरी कलाकारों ने मचाया धमाल

Aurangabad News:दलों की टूटी सीमा, हर पार्टी के कार्यकर्ता व आम लोग हुए शामिल

औरंगाबाद कार्यालय.

प्रेम, उत्सव, उमंग, भाईचारा और रंगों का त्योहार होली के अवसर पर रतनुआ गांव के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. बड़ी बात यह थी कि इस कार्यक्रम में दलों की सीमा टूट गयी. भाजपा, राजद, कांग्रेस, हम, माले, जदयू सहित तमाम पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और हजारों की संख्या में आम लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजक कोऑपरेटिव चेयरमैन संतोष कुमार सिंह, नगर पर्षद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह, राजद विधायक डब्लू सिंह, जदयू के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, जदयू के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, राघव सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह सोनू, भाजपा जिलाध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा, लोजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह, पंकज पासवान आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आयोजक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि होली आपसी सद्भावना व भाईचारे का त्योहार है. इस त्योहार में हम तमाम गिले शिकवे भूलकर भाईचारे की डोर को मजबूत बनाये. यह हमारी संस्कृति का परिचायक है. मौके पर वार्ड पार्षद अशोक सिंह, राजेश रंजन उर्फ लावारिस, रेडक्रॉस के सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, पिंटू गुप्ता, राहुल कुमार, अजीत चंद्रा, विवेक सिंह चौहान, धीरज अजनबी, अमित अखौरी आदि उपस्थित थे. संचालन व्यवसायी व समाजसेवी पंकज वर्मा ने किया.

शिल्पी, डिंपल व कल्लू ने मचाया गीत-संगीत का धमाल

होली मिलन समारोह में भोजपुरी जगत के चर्चित गायक अरविंद अकेला उर्फ कल्लू, डिंपल और शिल्पी रानी ने गीत-संगीत का धमाल मचाया. जइसन सोचले रहली ओइसन पियवा मोर बाड़े… गुनगुनाते हुए डिंपल जब स्टेज पर पहुंची तो तमाम लोगों ने हाथ उठाकर अभिनंदन किया. कल्लू ने होली खेले रघुबीरा…,बंगला पर उड़े अबीर… आदि गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया. विजय चौहान, अनिल यादव, दीपक दिलदार, सौरभ सम्राट, निरंजन विद्यार्थी, राघवेंद्र सिंह आदि कलाकारों ने हर किसी का मनोरंजन किया.

खूब उड़े अबीर-गुलाल

होली मिलन समारोह में आपसी भाईचारे का मिशाल दिखा. तमाम लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी. यूं कहे कि कई घंटों तक होली का धमाल मचता रहा. रेडक्रॉस के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह ने तमाम अतिथियों व समाजसेवियों को सम्मानित भी किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >