Aurangabad News : रमजान व रामनवमी से पहले हो निरोधात्मक कार्रवाई : आइजी

Aurangabad News : पंचायत स्तर पर बदमाशों व अपराधियों की बने सूची

औरंगाबाद शहर.

मगध आइजी छत्रनील सिंह ने मंगलवार को एसपी कार्यालय सहित औरंगाबाद पुलिस विभाग के अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारी को संबंधित फाइलों को दुरुस्त करने और साफ – सफाई रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के उपरांत एसपी और सभी एसडीपीओ के साथ-साथ सर्कल इंस्पेक्टर्स के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान लंबित पड़े मुकदमों की फाइल खंगाली. समीक्षा के दौरान पाया गया कि बहुत से केस का पर्यवेक्षण और रिपोर्ट वन-टू लंबित है. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पर्यवेक्षण ससमय करें और रिपोर्ट वन-टू समय पर निकाले. इसमें कोताही नहीं होनी चाहिए. रिपोर्ट वन-टू निकालने के बाद और कांड सत्य पाया जाता है तो गिरफ्तारी सुनिश्चित करे. सोशल मीडिया प्रभारी को जिला पुलिस से संबंधित मामले को ससमय अपडेट करते रहने का निर्देश दिया. जन शिकायत एवं लोक शिकायत के मामले को प्राथमिकता के आधार पर गंभीरता से निष्पादन करने का निर्देश दिया. कहा कि रामनवमी और रमजान को देखते हुए अभी से ही निरोधात्मक कार्रवाई करें. सभी थानाध्यक्ष पंचायत स्तर पर बदमाशों और अपराधियों को चिन्हित करें. समीक्षा बैठक में एसपी अंबरीश राहुल, सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, एसडीपीओ दो अमित कुमार कुमार, दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज के अलावे अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >