Aurangabad News : कई मामलों में फरार नक्सली उदल यादव उर्फ साकेत गिरफ्तार

Aurangabad News: एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि 18 मार्च को उक्त नक्सली की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गयी है

गोह/ओबरा.

उपहारा व ओबरा थानाें की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई कांडों में फरार चल रहे नक्सली उदल यादव उर्फ साकेत को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि 18 मार्च को उक्त नक्सली की गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गयी है. उदल यादव पर माओवादी के नाम पर रंगदारी मांगने, ईट भट्ठा पर पर्ची चिपकाने और भट्ठा पर कार्यरत मजदूर का मोबाइल छीनने का आरोपित रहा है. वह लगभग चार वर्षों से फरार चल रहा था. उदल यादव का आपराधिक इतिहास लंबा है. उस पर उपहारा थाने में कांड संख्या 10/16 दर्ज है. करपी (अरवल) थाना में कांड संख्या 97/24 का भी आरोपित है. नक्सली की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गयी थी. थानाध्यक्ष ओबरा, थानाध्यक्ष उपहारा और ओबरा थाना की पुलिस को शामिल किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र के दिवान बिगहा गांव निवासी रामदीप यादव के पुत्र उदल यादव उर्फ साकेत उपहारा थाना क्षेत्र के अपने वर्तमान पता भलुआर आया हुआ है. सूचना के आधार पर ओबरा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गयी और उसे वही से गिरफ्तार कर लिया गया. वैसे वह ओबरा थाना कांड संख्या 89/21 का अप्राथमिकी अभियुक्त भी है. छापेमारी टीम में ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार, उपहारा थानाध्यक्ष मनेश कुमार, दारोगा अशोक महतो आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >