Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में शनिवार की प्रातःकालीन आरती भक्ति और आस्था के माहौल में होगी. इसका समय सुबह आरती 5:30 बजे है. इसके बाद अंबा में मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे, औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आरती का समय सुबह सात बजे है और शहर के ही प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में भी आरती का समय सुबह सात बजे है़
बारुण के मेह, नरारी, खैरा, सदूरी कर्मा गांवों में आज तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बारुण के कुड़वा पीएसएस 33 केवी से जुड़े उपभोक्ताओं को शनिवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा. ग्रिड के अंतर्गत आवश्यक रखरखाव का कार्य किया जाना है. इस मरम्मत कार्य को लेकर शनिवार सुबह आठ बजे से लेकर सुबह 11 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी. कुड़वा पीएसएस के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में बिजली नहीं रहेगी. मुख्य रूप से मेह, नरारी, खैरा, सदूरी कर्मा एवं इसके आस-पास के अन्य सभी गांवों में विधुत आपूर्ति बंद रहेगी.
शहर में आज जाम औरंगाबाद शहर में आज कुछ प्रमुख स्थानों पर निर्धारित समय के दौरान जाम की स्थिति बन सकती है. खासकर धरनीधर मोड़ व पुरानी सब्जी मंडी पर यातायात का दबाव बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं, शाम के समय ओवरब्रिज के समीप भी ट्रैफिक स्लो रहने के संकेत हैं. शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ऑफिस आवागमन और बाजार की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन सकती है. सुबह नौ बजे के करीब धरनीधर मोड़ व सब्जी मंडी की तरफ जाने के दौरान जाम लगने की आशंका है़ इसी तरह शाम पांच से छह बजे तक ओवरब्रिज के पास जाम लगने की संभावना अधिक है़ इस दौरान अधिक जरूरी काम नहीं हो तो उस रूट में यात्रा करने से बचे़
