औरंगाबाद में बाढ़-जलजमाव का विधायक ने लिया जायजा, अधिकारियों को राहत और जलनिकासी के निर्देश

विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने औरंगाबाद के बाढ़-ग्रस्त इलाकों का दौरा कर लोगों की समस्याएं जानीं. उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी और राहत कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं.

Aurangabad Waterlogging: लगातार हो रही बारिश के कारण औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में उत्पन्न बाढ़ और जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. विधायक ने प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली.

कई प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण

विधायक ने देव, शाहपुर ठाकुरबाड़ी रोड, कामा बिगहा मोड़, हसौली मोड़, चतुर बिगहा, बाला पोखर, चौरसिया नगर और सुदी बिगहा समेत कई स्थानों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने जलजमाव और बाढ़ के कारण लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली.

जलनिकासी और राहत कार्य प्राथमिकता पर

विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर प्रभावित क्षेत्रों में जलनिकासी, आवागमन तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनता के साथ खड़े हैं.

स्थिति पर लगातार नजर रखने का निर्देश

त्रिविक्रम नारायण सिंह ने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल राहत एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित इलाकों की लगातार निगरानी की जाएगी.

औरंगाबाद: मदनपुर में नाला में डूबने से एक वर्षीय मासूम की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुजीत कुमार सिंह

सुजीत कुमार सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. क्राइम की खबरों की गहरी समझ है. वर्ष 2014 से प्रभात खबर औरंगाबाद में ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >