समधी ने पीट-पीटकर समधन की ली जान, कारण जान रह जायेंगे हैरान, हत्या के बाद गांव में तनाव

Aurangabad Crime: औरंगाबाद जिले के खैरा गांव में अंतरजातीय विवाह को लेकर उपजे विवाद में बेटे की शादी से नाराज लड़की के पिता ने लड़के की मां की हत्या कर दी. आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए SIT का गठन किया गया है.

Aurangabad Crime: औरंगाबाद जिले के उपहारा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में अंतरजातीय विवाह को लेकर परिवारों के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद शुक्रवार को खूनी संघर्ष में बदल गया. इस विवाद में बेटे की अंतरजातीय शादी से नाराज लड़की के पिता ने अपनी समधन को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

मामला क्यों बढ़ा

पुलिस के मुताबिक मृतका शांति देवी (पत्नी काशी सिंह) के बेटे राजेश कुमार ने सोनम कुमारी नामक युवती से कुछ समय पहले अंतरजातीय विवाह किया था. इस शादी को लेकर लड़की के पिता मिथलेश पासवान लगातार नाराज चल रहे थे. दोनों परिवारों के बीच कई बार कहासुनी भी हुई थी. शुक्रवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि मिथलेश पासवान ने अपनी समधन शांति देवी पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया.

अस्पताल ले जाने पर हुई मौत

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान शांति देवी की मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मामले की जांच के लिए SIT का गठन

औरंगाबाद एसपी के निर्देश पर दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज की अगुवाई में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है. SIT को निर्देश दिया गया है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर घटना की जांच की जाए. पुलिस ने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के साथी दल कर रहे 174 सीटों की मांग, कैसे करेंगे मैनेज, मचेगा घमासान!

इलाके में फैला तनाव

घटना के बाद खैरा गांव समेत आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है. पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि हिंसा न भड़के. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए हैं. पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा. (मृणाल कुमार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >