औरंगाबाद के उत्तर कोयल नहर में अनियंत्रित बाइक गिरी, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Aurangabad Bike Accident : औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के वकीलगंज गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर उत्तर कोयल नहर में गिर गई. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है.

Aurangabad Bike Accident : औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत आजन थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना वकीलगंज गांव के समीप उत्तर कोयल नहर के पास हुई. घायलों की पहचान वकीलगंज गांव निवासी रामाशीष रिकियासन के पुत्र चंदू कुमार और मनेसर रिकियासन के पुत्र संदीप कुमार के रूप में हुई है.

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी बाइक

जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से मदनपुर से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान वकीलगंज गांव के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी. हादसे में दोनों युवक नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

ग्रामीणों ने बचाई जान

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नहर से बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की तत्परता से समय रहते दोनों की जान बचाई जा सकी. घायलों को तत्काल मदनपुर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों के अनुसार दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है.

सुरक्षा व्यवस्था की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां सड़क किनारे पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है. उनका कहना है कि इस इलाके में पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा संबंधी आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Also Read: बिहार में मुखिया का चुनाव लड़ने से पहले पढ़ लें ये खबर, 10 साल बाद बदल सकता है आरक्षण रोस्टर, जानिए क्या है नियम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >