छठ घाटों पर आकर्षक रोशनी व सजावट

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत सूर्यमंदिर तालाब पर सुविधाओं का लिया जायजा प्रतिनिधि, दाउदनगर. चार दिवसीय महापर्व छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गयी. छठ को लेकर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों तक पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है. व्रतियों व श्रद्धालुओं ने मौलाबाग स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर तालाब सहित अन्य तालाबों में स्नान कर विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना करते हुए नहाय-खाय किया. वहीं, दूसरी ओर चैती छठ को लेकर दाउदनगर एसडीओ अमित राजन व एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने जिले के दाउदनगर में मौलाबाग स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर व तालाब का निरीक्षण किया. व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया. साथ में बीडीओ मो जफर इमाम व श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे. एसडीओ न्यास समिति के अध्यक्ष भी हैं. इस दौरान एसडीओ ने चैती छठ के अवसर पर व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. बताया गया कि व्रतियों की सुविधाओं के लिए हर संभव उपाय किये जा रहे हैं. आकर्षक रोशनी व सजावट की भी व्यवस्था की जा रही है. चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी. सुरक्षात्मक उपाय भी अपनाये जा रहे हैं. गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए संकेत सूचक लगाये जायेंगे और रस्सी लगायी जायेगी. गोताखोर की तैनाती की जा रही है. श्री सूर्य मंदिर न्यास समिति का एक अलग कंट्रोल रूम रहेगा. न्यास समिति के सचिव डॉ संजय कुमार सिंह ने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए सारी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं. मौके पर न्यास समिति के सदस्य मनोज केसरी, विकास आनंद, द्वारिका प्रसाद, सत्येंद्र तिवारी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >