ओबरा के खुदवां ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास, खिड़की तोड़कर घुसे चोर हुए असफल

Aurangabad News: ओबरा प्रखंड के खुदवां ग्रामीण बैंक में गुरुवार रात चोरों ने खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. शुक्रवार सुबह बैंक कर्मियों ने गड़बड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी. जांच में पाया गया कि तिजोरी और कैश रूम को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

Aurangabad News(ब्रजेश द्विवेदी): जिले के ओबरा प्रखंड के खुदवां ग्रामीण बैंक में गुरुवार की रात चोरों द्वारा खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि चोर सफल नहीं हो सके. शुक्रवार को जब बैंक कर्मी पहुंचे तो देखा कि बैंक के सारे कागजात बिखरे पड़े हुए हैं. जब बैंक का मुआयना किया गया तो बैंक की खिड़की टूटी हुई थी. इसके बाद बैंक मैनेजर ने कैश घर की जांच की तो गेट का ताला और कुंडी टुटा हुआ था. तिजोरी पर भी वार किया गया था, लेकिन चोर तिजोरी को तोड़ पाने में असफल रहे.

सीसीटीवी कैमरे की जांच

चोरी की सूचना पर एसएचओ सुशील कुमार ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की जांच की. साथ ही मौजूद सभी बैंक कर्मी से घटना की जानकारी ली. थानाध्यक्ष ने बताया कि बैंक के पिछले भाग की खिड़की को तोड़कर चोर घुस आये, लेकिन बैंक में किसी तरह की क्षति नहीं हुई है. बैंक का सीसीटीवी फुटेज सहित सारे साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. बैंक में जो भी कैमरा लगाया गया है, वह सभी काम नहीं कर रहा है, लेकिन कुछ कैमरे का फोटो प्राप्त हुआ है. इसकी जांच की जा रही है.

बैंक मैनेजर द्वारा एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. एफएसएल की टीमों को बुलाकर जांच कराई गई है. प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की धर पकड़ के लिए पहचान की जा रही है.

Also Read: शेरघाटी से लापता तीन छात्राएं हावड़ा जंक्शन से बरामद, 12 घंटे में गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >