तीन पंचायतों में होगा अरहर प्रत्यक्षण, किसानों को मिलेगा खेती का प्रशिक्षण

दाउदनगर प्रखंड की तीन पंचायतों में अरहर प्रत्यक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। किसानों को वैज्ञानिक खेती और उन्नत बीजों के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

फोटो बैठक में शामिल आत्मा अध्यक्ष एवं अन्य प्रतिनिधि, दाउदनगर प्रखंड कृषि कार्यालय में आत्मा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. जिसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सहित आत्मा के सदस्य मौजूद रहे. बैठक का मुख्य एजेंडा ग्राम स्तरीय अरहर प्रत्यक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू करने और किसानों को इसके प्रति जागरूक करने पर केंद्रित रहा.कृषि विभाग ने दाउदनगर प्रखंड की 15 पंचायतों में से मनार, तरार और महावर पंचायतों का चयन अरहर प्रत्यक्षण कार्यक्रम के लिए किया है.चयनित पंचायतों में कृषि कर्मी गांव-गांव जाकर किसानों को अरहर की वैज्ञानिक बुवाई, उन्नत बीज, उचित खाद प्रबंधन और आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी देंगे. अधिकारियों ने बताया कि अरहर की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ मिट्टी की उर्वरता बनाये रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.आत्मा अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में आत्मा अध्यक्ष के लिए कार्यालय की व्यवस्था कर दी गयी है. इससे किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि संबंधी गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी.मौके पर आत्मा सदस्य रंजीत कुमार शर्मा, शशि कुमार, मंगल चंद्रवंशी, संतोष दबगर, प्रहलाद प्रसाद, धनंजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, परितोष कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om Prakash

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >