सोन दियारा में बड़े पैमाने पर हो रहा था शराब का निर्माण, पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए धंधेबाज

AURANGABAD NEWS.नये वर्ष का जश्न शराब से मनाने की धंधेबाजों की योजना पर पुलिस ने पानी फेर दिया है. महादेवा गांव स्थित सोन दियारा में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया ज�� रहा था. शराब की सप्लाई भी जल्द होने वाली थी.

सोन दियारा में बड़े पैमाने पर हो रहा था शराब का निर्माण, पुलिस के पहुंचते ही फरार हुए धंधेबाज

ओबरा.

नये वर्ष का जश्न शराब से मनाने की धंधेबाजों की योजना पर पुलिस ने पानी फेर दिया है. महादेवा गांव स्थित सोन दियारा में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जा रहा था. शराब की सप्लाई भी जल्द होने वाली थी. लेकिन, अचानक पुलिस को शराब निर्माण से संबंधित सूचना मिली, जिसके बाद थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की. हालांकि पुलिस की भनक मिलते ही शराब धंधेबाज भागने में सफल रहे. इस कार्रवाई के दौरान सुलगती हुई आठ भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त किया है. भारी मात्रा में शराब निर्माण से संबंधित सामग्री और उपकरण जब्त किये गये है. ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि महादेवा गांव के समीप सोन दियारे के टीला क्षेत्र में शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की. आठ शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए तीन हजार लीटर कच्चा रावा को निष्ट किया गया है. साथ ही 240 लीटर देसी महुआ चुलाई शराब जब्त की गयी है. शराब निर्माण में उपयोग होने वाले 12 एल्युमिनियम के तसले को भी जब्त किया गया है. इस मामले में संलिप्त लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी टीम में एसआइ कुणाल कुमार, पीएसआइ दीपक कुमार, अंकित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. ज्ञात हो कि सोन दियारे का क्षेत्र सन्नाटे में होने की वजह से अक्सर यहां धंधेबाज चोरी-छिपे शराब का निर्माण करते रहे हैं. हालांकि समय-समय पर पुलिस कार्रवाई भी करती रही है. आश्चर्य की बात यह है कि लगातार कार्रवाई होने के बाद भी शराब के निर्माण में कमी नहीं आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >