मॉब लिंचिंग के आरोपितों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

15 जनवरी को तेतरिया मोड़ पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था

नवीनगर. तेतरिया मोड़ पर हुई मौब लिंचिंग की घटना में चार लोगों की हुई मौत मामले में फरार अभियुक्तों के घर नवीनगर थाने की पुलिस ने इश्तेहार चिपका कर सरेंडर का अंतिम मौका दिया है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि 15 जनवरी को तेतरिया मोड़ पर कार खड़ी करने को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था. विवाद को बढ़ते देख कर सवार युवकों ने गोली मारकर वृद्ध की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद से कार सवार सभी लोग पर भीड़ टूट पड़ी और पीट-पीट कर उनकी हत्या कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. शेष बचे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. कोर्ट द्वारा अभियुक्त महुअरी गांव निवासी परदेसी चौहान, संदेश चौहान, शिव चौहान, छोटेलाल चौहान व फुटहरवा गांव निवासी चंदन चौहान तथा दीपक उर्फ छोटू चौहान के विरुद्ध इश्तेहार निकाला गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी अभियुक्तों के घर पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया है. इश्तेहार चिपकाने के बाद भी अगर अभियुक्त हाजिर नहीं होते है, तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की जब्ती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >