महाकुंभ से लौट रहे परिवार की कार ट्रक में मारी टक्कर, बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Accident News: बिहार के औरंगाबाद जिले में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टर्निंग ले रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कार सवार एक 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए.

Accident News: बिहार के औरंगाबाद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने टर्निंग ले रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में कार सवार एक 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान झारखंड राज्य के जमशेदपुर जिले के महात्मा गांधी मानगों थाना क्षेत्र के हिलबी कॉलोनी दिमना चौक निवासी रमेश ओझा के पुत्र सुशांत ओझा के रूप में हुई है. वहीं घायलों में मृतक के पिता रमेश ओझा व माता रानी ओझा शामिल है.

महाकुंभ से स्नान कर लौट रहा था परिवार

यह घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के ससुर रामाकांत पांडेय ने बताया कि तीन दिन पूर्व मृतक अपने माता-पिता के साथ कार में सवार होकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज स्थित महाकुंभ मेले में संगम स्नान करने गए थे. संगम स्नान कर तीनो वापस घर लौट रहे थे. जैसे ही कार बारुण थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप दूसरे लेन से एक ट्रक टर्निंग ले रही थी. इस दौरान कार काफी तेज गति में था. ट्रक को टर्निंग लेने के दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गयी. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर ही सुशांत ओझा की मौत हो गयी.

स्थानीय लोगों ने दी थाना को सूचना

इस घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बारुण थाना की पुलिस को दी. सूचना पर बारुण थाना की पुलिस पहुंची और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने सुशांत ओझा का नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल माता-पिता का इलाज किया गया. सदर अस्पताल में बारुण थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई और शव परिजनों को सौंप दिया.

Also Read: बिहार में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां! ऑर्केस्ट्रा में शराब की बोतल संग युवक के ठुमके का वीडियो वायरल

घर का इकलौता चिराग बुझा, परिजनों में कोहराम

मृतक के ससुर ने बताया कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था. हादसे में घर का इकलौता चिराग बुझ गया. मृतक सुशांत जमशेदपुर में मेडिकल चलाता था. कुछ वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी. बारुण थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के सिंदुरिया मोड़ के समीप कार व ट्रक की टक्कर हुई है. इधर घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं मृतक के गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >