चाकू से हमला कर युवक को किया जख्मी रेफर

चारकवा ऊपरीडीह गांव में रविवार की रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया.

फोटो नंबर-4-इलाजरत घायल.

रफीगंज.

चारकवा ऊपरीडीह गांव में रविवार की रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया. चरकावा उपरीडीह भुईंया टोली निवासी राजदेव रिकीयाशन के पुत्र त्रिवेणी रिकीयाशन अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी अचानक सूरज विश्वकर्मा ने उसपर चाकू से हमला कर दिया. हमले में त्रिवेणी गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद आरोपित फरार हो गया. आनन-फानन में परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉ महिमा ने उपचार किया. हालांकि स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया जी रेफर कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि जख्मी का आवेदन प्राप्त हुआ है. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >