अज्ञात वाहन से कुचलकर मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार की मौत

औरंगाबाद शहर में मजदूरी करने के लिए आया था व्यक्ति

रफ्तार की मार.

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बाइपास स्थित रतनुआ पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

औरंगाबाद शहर में मजदूरी करने के लिए आया था व्यक्ति

बाइक की नंबर प्लेट से मृत की पुलिस ने की पहचान

फोटो नंबर-2-पोस्टमार्टम के इंतजार में परिजनप्रतिनिधि, औरंगाबाद ग्रामीण

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नगर थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित रतनुआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक 55 वर्षीय मजदूर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के देवहरा गांव निवासी रामजी महतो के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे हाइवे एंबुलेंस कर्मियों ने युवक को मृत अवस्था में सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी. हालांकि एंबुलेंस कर्मियों ने बाइक के नंबर से मृतक के घर का पता लगाकर जम्होर थाने को सूचना दी. वहां से सूचना मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और मृत अवस्था में पड़े देख रामजी के शव से लिपटकर चीत्कार उठे. साथ रहे लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया. परिजनों ने बताया कि हमेशा की तरह वे मजदूरी करने के लिए घर से औरंगाबाद गये थे. लौटने के क्रम में रतनुआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

मुआवजे देने की लोगों ने की मांग

मृतक के परिजन दुर्घटना राहत कोष के तहत मुआवजे की मांग कर रहे थे. सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया. इधर घटना के बाद से देवहरा गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है. परिजनों ने बताया कि मृतक का इकलौता पुत्र मनीष दूसरे प्रदेश के निजी कंपनी में मजदूरी करता है. पिता घर पर रहकर मजदूरी करते थे और किसी तरह परिवार का भरण पोषण चलता था. अब पिता की मौत के बाद इकलौते बेटे पर कमाने के साथ-साथ घर की जिम्मेवारीयां भी बढ़ गयी है. नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हुई है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर दाह-संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पता लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >