बिहार दिवस पर झलकी संस्कृति की छटा

गीत-संगीत व प्रतियोगिताओं से गूंजा महाविद्यालय परिसर

गीत-संगीत व प्रतियोगिताओं से गूंजा महाविद्यालय परिसर प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर. राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय में बिहार दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके बाद क्विज, स्लोगन, पेंटिंग, काव्य पाठ, गायन, नृत्य व भाषण प्रतियोगिता हुई. संचालन रवि रंजन त्रिपाठी ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसमें ऋचा, शिखा, उषा, गीता व रिंकी ने अतिथियों का स्वागत किया. गायन प्रतियोगिता में खुशी एवं शिखा की ओर से प्रस्तुत छठ गीत “उगी हे दिनानाथ, मनवा में दर्शन के आस” ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया. विनीत के विदेशिया गीत, खुशी के “सास-ससुर बिन ससुरे ना सोभे” तथा मनीष के “हम बिहारी हैं” गीतों पर उपस्थित दर्शक झूम उठे. नृत्य प्रतियोगिता में राकेश व निकेश की जोड़ी ने शानदार प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अतिरिक्त मोनू कुमार, आकृति व रॉकी राज ने भी नृत्य से खूब तालियां बटोरीं. रंगोली प्रतियोगिता में कशिश, गीता, नंदिनी एवं पल्लवी ने आकर्षक एवं मनमोहक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं, जबकि पेंटिंग प्रतियोगिता में आसिमा, आंचल, कृष एवं कशिश ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. क्विज प्रतियोगिता में छोटू कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सलोनी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं. इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बिहार की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर एवं ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये. डॉ अरविंद कुमार, डॉ सुनील कुमार गुप्ता एवं डॉ सुरुचि श्री ने विद्यार्थियों को बिहार के इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश दिया. डॉ जुबैर आलम ने अपनी प्रभावशाली शायरी से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया.इधर वॉलीबॉल में टीम ए एवं बास्केटबॉल में एनसीसी टीम विजेता रही. मौके पर डॉ रमेश यादव, डॉ विनिता साह, डॉ सुमन कुमारी, डॉ आराधना कुमारी, अकाउंटेंट विवेक कुमार, सहायक अनुज कुमार, डब्ल्यू गिरि, आर्यन, आशुतोष कुमार, गगनदीप, सोनल, मनीष, संजन गिरि, गौतम सहित अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUJIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >