श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किया जागरूक

हसपुरा-मेहंदिया पथ में बैंक के समीप निजी क्लिनिक के परिसर में हुआ नुक्कड़ नाटक

हसपुरा.

हसपुरा-मेहंदिया पथ में बैंक के समीप निजी क्लिनिक के परिसर में श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गयी. ठिठोली सामाजिक व सांस्कृतिक दर्पण औरंगाबाद के नाट्य कलाकारों ने फिरोज अहमद के निर्देशन में आईल नवका बिहान नामक नुक्कड़ नाटक मंचन से दर्शकों के बीच कहा कि अगर आप श्रमिक मजदूर, संगठित मजदूर, राज मिस्त्री, कर्मकार के अलावा अन्य कोई काम करते हैं, तो हर हाल में अपना कार्य से संबंधित रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं. रजिस्ट्रेशन कराव हर हाल में, जीवन गुजार खुशहाल में संदेश दिया. मौके पर उपस्थित प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ( एलईओ ) दीपक कुमार गुप्ता, डॉ राजेश विचारक, रामविलास यादव, रामानुज पासवान, राजू कुमार वर्मा ने नाट्य कलाकारों में शामिल टीम लीडर फिरोज अहमद, रामदेव राम, राम प्रताप राम, रामजीत सिंह, रवींद्र कुमार, आशा कुमारी, सोमी आनंद, संजू कुमारी, तालिब अहमद, अशोक कुमार के बेहतर प्रस्तुति पर खूब सराहा. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दीपक कुमार गुप्ता ने तमाम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर आप श्रमिक मजदूर हैं, तो रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं. आप को सरकारी मजदूरी, तो मिलेगा ही आप बीमित रहेंगे. उससे आप कई तरह के सरकारी लाभ पाने के लिए हकदार होंगे. इसके लिए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sujit kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >