नहीं तो निराश होकर लौटना पड़ सकता है घर

औरंगाबाद (नगर) : यदि आप बिजली ऑफिस में एसडीओ से मिलने के लिए जा रहें है तो पहले पत्ता कर ले हैं या नहीं. नहीं तो निराश होकर घर लौटना पड़ सकता है. बिजली विभाग औरंगाबाद सब स्टेशन में कार्यरत एसडीओ कब कार्यालय में आते है इसका पत्ता बिजली ऑफिस के कर्मचारी को भी नहीं […]

औरंगाबाद (नगर) : यदि आप बिजली ऑफिस में एसडीओ से मिलने के लिए जा रहें है तो पहले पत्ता कर ले हैं या नहीं. नहीं तो निराश होकर घर लौटना पड़ सकता है. बिजली विभाग औरंगाबाद सब स्टेशन में कार्यरत एसडीओ कब कार्यालय में आते है इसका पत्ता बिजली ऑफिस के कर्मचारी को भी नहीं है. बिजली बिल में हुई गड़बड़ी के बारे में पत्ता लगाने के लिए उपभोक्ता बिजली ऑफिस के कार्यालय आते है तो उन्हें एसडीओ से मिलने की बात कह दी जाती है.

लेकिन जब उपभोक्ता एसडीओ कार्यालय में उनसे मिलने जाते है तो वहां बैठे कर्मचारी द्वारा यह कह कर लौटा दिया जाता है कि अभी एसडीओ साहब कार्यालय में नहीं है. कल आइयेगा तब बात होगी, जब उपभोक्ता कल उनसे मिलने के लिए दुबारा आते है तो फिर भी उनसे मुलाकात नहीं हो पाती है. कुछ यही देखने को मिला सोमवार व मंगलवार को बिजली ऑफिस औरंगाबाद में.

राम प्रवेश सिंह, विनोद कुमार, सुमन सिंह सहित अन्य लोग एसडीओ का चक्कर लगाते मिले. उक्त लोगों ने ही बताया कि बिल में सुधार के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है. लेकिन अभी तक ठीक नहीं हुआ है. कुछ कर्मचारी नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि एसडीओ साहब की हालत यही है. कभी भी कार्यालय में समय पर नहीं बैठते है. इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मीटिंग में रहने के कारण परेशानी होती होगी. देख लिजिये अभी कार्यालय में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >