औरंगाबाद : पलामू के पाटन थाने में हत्या व लूट की घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह के तीन लोगों को रेउआ गांव से गिरफ्तार किया गया. तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस ने मदनपुर पुलिस के सहयोग से किया. गिरफ्तार अपराधियों के नाम नेपाली प्रसाद (पाटन थाने का नावाटांड़ निवासी), श्रवण प्रजापति (पाटन थाने का जयपुर निवासी) और प्रमोद यादव (मनातू थाने का झिकडिहा गांव निवासी) है.
पाटन थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अपराधी पाटन थाना कांड-96/12, 17/14 में हत्या व लूटकांड के आरोपित हैं. कई अन्य घटनाओं में भी संलिप्त हैं. मदनपुर थानेदार ने बताया कि ये तीनों अपराधी रेउआ गांव में सियाराम चौहान के मकान में किराये पर रहते थे. सूचना पर पाटन थाने की पुलिस मदनपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से अपराधियों को गिरफ्तार किया. पाटन पुलिस ने तीनों को अपने साथ ले गयी.
