कर्मचारियों पर होगी प्राथमिकी

औरंगाबाद (नगर):सात सूत्री मांगों को लेकर सिन्हा कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने हड़ताल पर बैठे शिक्षकेतर कर्मचारियों को एसडीओ ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. एसडीओ भीम प्रसाद के निर्देश पर पुलिस ने सभी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर थाने लायी. यह कार्रवाई शनिवार को शुरू होने वाली इंटर परीक्षा को देखते हुए की […]

औरंगाबाद (नगर):सात सूत्री मांगों को लेकर सिन्हा कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने हड़ताल पर बैठे शिक्षकेतर कर्मचारियों को एसडीओ ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया. एसडीओ भीम प्रसाद के निर्देश पर पुलिस ने सभी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर थाने लायी. यह कार्रवाई शनिवार को शुरू होने वाली इंटर परीक्षा को देखते हुए की गयी. जानकारी के अनुसार, एसडीओ भीम प्रसाद, शिक्षा विभाग के डीपीओ विनय कुमार, नगर थाने के दारोगा दीनबंधु झा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ सिन्हा कॉलेज पर पहुंचे व हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जबरन हटा कर कॉलेज के मुख्य द्वार में लगे ताले को तोड़ दिया.

शिक्षकेतर कर्मचारियों ने विरोध किया तो इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीओ भीम प्रसाद ने बताया कि ये सभी कर्मचारी धमकी दे रहे थे कि इंटर की परीक्षा को बाधित करेंगे. इसे देखते हुए यह कानूनी कार्रवाई की गयी है. शिक्षकेतर कर्मचारियों के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा डालने व परीक्षा में बाधा डालने की धमकी देने के आरोप में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. गिरफ्तार सभी शिक्षकेतर कर्मचारियों को जेल भेज दिये जायेंगे. इधर, गिरफ्तार शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने कहा कि यह बर्बरता पूर्वक कार्रवाई है. हमलोग संवैधानिक तरीके से अपनी मांग रख रहे थे कि सरकार के इशारे पर हम सभी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >