सेवा शर्तों के मुद्दे पर 28 को सरकार को घेरेंगे शिक्षक

औरंगाबाद नगर : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला औरंगाबाद की बैठक संघ भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह और संचालन जिला मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय ने की. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में नियोजित शिक्षकों की […]

औरंगाबाद नगर : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला औरंगाबाद की बैठक संघ भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह और संचालन जिला मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय ने की. बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा कि देश के निर्माण और विकास में नियोजित शिक्षकों की अग्रणी भूमिका है. शिक्षा अधिकार अधिनियम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लागू करने सहित संपूर्ण शिक्षा व्यवस्था को सफल करने का भार शिक्षकों को कंधे पर है. नियोजित शिक्षकों के प्रयास से राज्य का लगातार शैक्षिक उत्थान हो रहा है. लेकिन, सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीति के कारण गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रवाहित हो रही है.

गैर शैक्षणिक कार्य और सरकारी प्रतिवेदन का दबाव शिक्षकों के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य में बाधा है. सेवाशर्त लागू करने में सरकार के स्तर से शिथिलता को संघ अब बरदाश्त नहीं करेगा. श्री पप्पू ने कहा कि आगामी 28 नवंबर को पटना में राज्य के लाखों शिक्षक विधानसभा का घेराव करेंगे. प्रदेश सचिव धनंजय सिंह ने कहा की मांगों को पूरा करवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला कर जनमत संग्रह कर 28 को राज्यपाल और मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >