10 दिनों में डाकघर में जमा हुए 21 करोड़ रुपये, बदले गये ढाई करोड़

औरंगाबाद सदर : नोटबंदी के बाद पोस्टऑफिस द्वारा बदले गये पुराने नोट और डिपोजिट को लेकर शुक्रवार को डाक अधीक्षक विभूतिशरण पाठक ने एक प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद जिले के कुल 385 डाकघरों में जमा-निकासी का कार्य चल रहा है. नोटबंदी के इस दस दिनों की अवधि में 21 करोड़ 52 […]

औरंगाबाद सदर : नोटबंदी के बाद पोस्टऑफिस द्वारा बदले गये पुराने नोट और डिपोजिट को लेकर शुक्रवार को डाक अधीक्षक विभूतिशरण पाठक ने एक प्रेसवार्ता कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि औरंगाबाद जिले के कुल 385 डाकघरों में जमा-निकासी का कार्य चल रहा है. नोटबंदी के इस दस दिनों की अवधि में 21 करोड़ 52 लाख 64 हजार रुपये अब तक जमा हो चुके हैं.
इसके अलावे 10 से 17 नवंबर के बीच औरंगाबाद प्रमंडल के बीच कुल दो करोड़ 63 लाख 23 हजार पांच सौ रुपये के नोट बदले जा चुके हैं. इस अवधि में कुल निकासी दो करोड़ 54 लाख तीन हजार नौ सौ 20 रुपये हुई है. उन्होंने बताया कि पुराने नोट सभी प्रकार के खातों अर्थात बचत खाता, सावधि खाता, आवर्ति खाता, मासिक बचत योजना आदि खातों में जमा लिये जा रहे हैं. इसके साथ ही सभी डाकघरों में नोट बदलने के लिये नये सॉफ्टवेयर भी लगाये गयेे हैं, ताकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशों का समुचित पालन हो सके. कोई दुबारा रुपये पोस्टऑफिस से न बदल सके, इसका ध्यान रखा जा रहा है.
डाक अधीक्षक श्री पाठक ने आगे कहा कि पोस्टऑफिस में मनी एक्सचेंज के कार्य के लिए सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक डाककर्मी अपनी सेवा दे रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के सुदूर शाखा डाकघरों तक नकदी की आपूर्ति की जा चुकी है. प्रेसवार्ता में उन्होने बताया कि जब से सरकार ने वोटवाला सिस्टम नोटों पर लागू किया है, उससे गलत कर रहे लोगों पर लगाम लगी है. प्रेसवार्ता में पोस्टमास्टर लखन प्रसाद, डाक निरीक्षक प्रियरंजन कुमार, विकास कुमार, डाककर्मी मो आमीर, सफकत इजहार, सरोज सिंह, अजीत सिन्हा, अनिल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >