गश्ती पर रहे पुलिसवाले को कुचला, हालत गंभीर

औरंगाबाद शहर : शहर के रामाबांध बस स्टैंड के समीप गश्ती पर रहे नगर थाना के पुलिस जवान जगदीश सिंह को एक अनियंत्रित जाइलो वाहन ने कुचल दिया. घटना का अंजाम देने के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया. घटना गुरूवार की शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना के दारोगा शेखर […]

औरंगाबाद शहर : शहर के रामाबांध बस स्टैंड के समीप गश्ती पर रहे नगर थाना के पुलिस जवान जगदीश सिंह को एक अनियंत्रित जाइलो वाहन ने कुचल दिया. घटना का अंजाम देने के बाद वाहन छोड़कर चालक फरार हो गया. घटना गुरूवार की शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना के दारोगा शेखर सौरभ पुलिस जवानों के साथ संध्या गश्ती पर थे.
रामाबांध बस स्टैंड के समीप जवान क्षेत्र की निगरानी कर रहे थे,इसी दौरान अंबा की ओर से आ रही एक वाहन ने पुलिस जवान जगदीश सिंह को चपेट में ले लिया,जिससे जवान की दोनों पैर क्षतिग्रस्त हो गयी. अन्य पुलिस कर्मियों ने जवान को इलाज के लिये सदर अस्पताल में लाया. नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि दुर्घटना का अंजाम देने वाले वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है.वाहन मालिक व चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >