घर आग लगने से मां और बेटे की झुलसकर मौत

औरंगाबा: बिहार के औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाना अंतर्गत हथियारा गांव स्थित झोपडीनुमा एक घर में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से घर के भीतर मौजूद एक मां और उनके बेटे की मौत हो गयी.पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में हथियारा गांव निवासी जयंत कुमार की पत्नी सरिता देवी :35: और उनका तीन […]

औरंगाबा: बिहार के औरंगाबाद जिले के देवकुंड थाना अंतर्गत हथियारा गांव स्थित झोपडीनुमा एक घर में आज दोपहर अचानक आग लग जाने से घर के भीतर मौजूद एक मां और उनके बेटे की मौत हो गयी.पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों में हथियारा गांव निवासी जयंत कुमार की पत्नी सरिता देवी :35: और उनका तीन वर्षीय पुत्र प्रिंस शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि अपने घर में आग लगने पर सरिता देवी के अपने पुत्र को बचाने के क्रम में वे बुरी तरह झुलस गयी जिससे उनकी भी मौके पर हो गयी. आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >